अयोध्या: पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में पांच गो-तस्कर गिरफ्तार, 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना मवई क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान पांच गो- तस्करों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है तस्करों की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में कई पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस को ग्राम तकिया मजरे भटमऊनरायनपुर में बड़े पैमाने …

अयोध्या। थाना मवई क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान पांच गो- तस्करों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है तस्करों की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में कई पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।

पुलिस को ग्राम तकिया मजरे भटमऊनरायनपुर में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मांस और स्लाटर हाउस संचालन की सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार देर रात गांव में छापेमारी की। इस दौरान वहां मौजूद गो- तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से जवाबी फायरिंग के बाद पुलिस तस्करों को पकड़ने में कामयाब रही।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सईद उर्फ गनेशी निवासी ग्राम तकिया मजरे भटमऊ नरायनपुर, सलामन निवासी ग्राम तकिया मजरे भटमऊ नरायनपुर, रामचन्दर उर्फ गुदन निवासी ग्राम तिवारी का पुरवा मजरे भटमऊ नरायनपुर, रईस निवासी ग्राम बहापुर मजरे भवानीपुर, बऊवा उर्फ मोईद्दीन निवासी ग्राम चन्द्रामऊ बैरम के रूप में हुई।

पांचों आरोपी थाना मवई के रहने वाले है।  पुलिस से आरोपियों के पास से 50 किलो प्रतिबंधित मांस, 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस, चापड़, तसला, रस्सी, बोरी व छूरी बरामद किया है। पांचों आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: पेयजल संकट को लेकर जनता में हाहाकार, जल संस्थान के बाहर किया प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार