अयोध्या: पोषण पखवाड़े में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन कम्पोजिट विद्यालय पुलिस लाइन में किया गया। पोषण पखवाड़ा को मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता के दृष्टिगत महिलाओं व किशोरियों में एनीमिया के लक्षण व उससे बचाव हेतु आयुष चिकित्सक चन्द्र प्रकाश आर्या द्वारा आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान …

अयोध्या। बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन कम्पोजिट विद्यालय पुलिस लाइन में किया गया। पोषण पखवाड़ा को मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता के दृष्टिगत महिलाओं व किशोरियों में एनीमिया के लक्षण व उससे बचाव हेतु आयुष चिकित्सक चन्द्र प्रकाश आर्या द्वारा आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की गई।

मुख्य अतिथि एसडीएम दिशा द्वारा आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों का उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि आज के समय में महिलाओं व किशोरियों में एनीमिया की वजह से उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर खतरा है और हम सभी को यह हर सम्भव प्रयास करना चाहिए कि हम महिलाओं व किशोरियों को स्वस्थ रख सकें।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मीनाक्षी पाण्डेय ने प्रशिक्षण के महत्व पर बताया की जब तक हम सभी एनीमिया से होने वाले खतरे के संबंध में अवगत और जागरूक नहींहोंगे तब तक हम महिलाओं व किशोरियों को स्वस्थ व जागरूक नहीं कर पाएंगे। प्रशिक्षण में शहरी क्षेत्र की समस्त मुख्य सेविकाएं, अर्बन कोआर्डिनेटर आकाश श्रीवास्तव व आगंनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में पांच गो-तस्कर गिरफ्तार, 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

संबंधित समाचार