हल्द्वानी: सेवा बहाली को लेकर बीसी जोशी कोविड अस्पताल के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल के कर्मचारियों ने मंगलवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर राज्य सरकार से सेवा बहाली की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों को बीसी जोशी कोविड अस्पताल में तैनात किया था। कहा कि अपनी जान पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल के कर्मचारियों ने मंगलवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर राज्य सरकार से सेवा बहाली की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों को बीसी जोशी कोविड अस्पताल में तैनात किया था।
कहा कि अपनी जान पर खेलकर कर्मचारियों ने वहां काम किया। अब कोविड का असर कम हो गया है तो सरकार ने सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कर्मचारियों ने दावा किया कि जब उन्हें नौकरी पर रखा जा रहा था, तब यह कहा गया था कि सभी कर्मचारियों को बाद में एसटीएच में समायोजित कर लिया जाएगा। इस दौरान प्रकाश रावत, मंजुल राणा, राहुल आर्या, गोविंद प्रसाद, प्रियंका धौनी, नेहा मेर, हरीश राणा, अवतार भंडारी थे।
