गौतम बुद्ध नगर: कमिश्नरेट ने चलाया अभियान “एक युद्ध नशे के विरूद्ध”, नशे की लत से दूर रखने के लिए किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के नेतृत्व में कमिश्नरेट ने चलाया अभियान जिसका “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” नाम दिया गया है। पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा नोएडा के नेतृत्व में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत बच्चों को नशे से दूर रखने के लिये एक माह के लिये चलाया जा रहा है। इसे “एक युद्ध नशे …

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के नेतृत्व में कमिश्नरेट ने चलाया अभियान जिसका “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” नाम दिया गया है। पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा नोएडा के नेतृत्व में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत बच्चों को नशे से दूर रखने के लिये एक माह के लिये चलाया जा रहा है। इसे “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” नाम दिया गया है।

क्षेत्र में पुलिस ने चलाया अभियान
मंगलवार को AHTU , स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने थाना-सेक्टर 24 क्षेत्र में शिक्षण संस्थान से-24 ग्राम-गिझोड, गांव-चौड़ा में केन्द्रीय विद्यालय, समरविला पब्लिक स्कूल, गांधी स्मारक पब्लिक स्कूल, ASN पब्लिक स्कूल, आर्दश प्राइमरी स्कूल की 100 गज की परिधि में तम्बाकू उत्पाद आदि बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया।

15 व्यक्तियों का किया चालान
एक माह तक चलेगा अभियान। ADCP रण विजय ने बताया कि एक माह तक स्कूलों व अन्य पब्लिक प्लेस के आसपास अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों को नशे की लत से दूर रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। ADCP ने बताया कि विज्ञापन का प्रतिषोध और व्यापार व वाणिज्य उत्पाद प्रदाय और वितरण व विनियमन अधिनियम 2003 की धारा 6ए व 6बी के अन्तर्गत कार्यवाही कर 15 व्यक्तियों के चालान किए। उनसे 2200 रुपये जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें-पौड़ी: खाई में गिरा ट्रक, तीन शव बरामद

संबंधित समाचार