रायबरेली में दो स्थानों पर हुई आग की घटनाएं, 11 बीघे फसल जलकर राख, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के ऊंचाहार और शिवगढ़ में हुई अग्निकांड की घटनाओं में गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंची है। दोनो स्थानों पर कुल ग्यारह बीघे फसल स्वाहा हो गई है। पहली घटना ऊंचाहार के कमोली गांव में हुई है। गांव के पास के खेतों से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजरी हुई है। मंगलवार की …

रायबरेली। जिले के ऊंचाहार और शिवगढ़ में हुई अग्निकांड की घटनाओं में गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंची है। दोनो स्थानों पर कुल ग्यारह बीघे फसल स्वाहा हो गई है। पहली घटना ऊंचाहार के कमोली गांव में हुई है। गांव के पास के खेतों से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजरी हुई है।

मंगलवार की दोपहर उक्त गांव निवासी भास्कर सिंह के खेत में लगे बिजली के पोल में बंधा इंसुलेटर फट गया। जिससे निकली चिंगारी खेतों में बोई हुई गेहूं की फसल में जा गिरी। जिससे फसल में आग लग गई, और देखते ही देखते गांव के रिपुसूदन सिंह, रामलाल, राम किशुन सभी की मिलाकर छह बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दूसरी घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रानीखेड़ा मजरे गुमावां में हुई है।

मंगलवार को गांव के कोलइया बाग हार में अचानक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल धू-धूकर जलने लगी। खेतों में उठती आग की लपटों को देखकर आस-पास के गांव में अफरातफरी मच गई। किसानों की चीख-पुकार सुनकर रानीखेड़ा, चितई खेड़ा, नउवा का पुरवा,थरि सहित गांवों केआग की इस घटना में अशोक लोधी पुत्र अनन्तू, रामसुचित पुत्र रामचन्दर, सतगुरु पुत्र शिवराम निवासी नउवा का पुरवा मजरे दहिगवां, सरजू प्रसाद पुत्र बृजमोहन, साहबदीन लोधी, रामअवध यादव पुत्र शिवबालक निवासीगण रानीखेड़ा मजरे गुमावा सहित आधा दर्जन से अधिक किसानों की 5 बीघे से अधिक गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई हैं। खेत के मेड़ पर गांजा और हरे आम के पत्ते की चिलम मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नशेड़ी द्वारा गांजा पीकर सुलगती हुई चिलम रख दी होगी, जिससे निकली चिंगारी से आग लगी है ।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: बिजली विभाग ने चलाया अभियान, 25 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

संबंधित समाचार