रामपुर : चार बच्चों की मां पहुंची प्रेमी के घर, शादी की जिद पर अड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंचते ही प्रेमिका ने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। सूचना पाकर पुलिस महिला को चौकी ले आई। चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने ही रिश्ते के भतीजे के …

रामपुर,अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंचते ही प्रेमिका ने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। सूचना पाकर पुलिस महिला को चौकी ले आई।

चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने ही रिश्ते के भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले तो दोनों चोरी-छिपे बात करते थे। जब दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा ली।शनिवार को प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंच कर शादी करने की जिद करने लगी। सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस के हत्थे प्रेमी नहीं चढ़ा, लेकिन पुलिस महिला को अपने साथ चौकी ले आई।

महिला कि उम्र 40 साल है। वह चार बच्चों की मां है। वहीं प्रेमी की उम्र 20 साल बताई जाती है। चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि महिला का कहना है कि महिला के पति ने महिला को तलाक दे दिया है। जिस कारण महिला ने अपने रिश्ते के भतीजे के साथ संबंध बना लिए है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

संबंधित समाचार