उन्नाव: आवंटित तालाब में मछली पालन की जगह लहलहा रही गेहूं की फसल, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। क्षेत्र के ग्राम मेला आलम शाह में मछली पालन पट्टे में आवंटित तालाब को समतल कर समिति गेहूं की खेती कर रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच कर पट्टा निरस्त करने की मांग की है। मेला आलम शाह निवासी भान सिंह पुत्र दौलत ने डीएम को पत्र भेजकर कहा …

उन्नाव। क्षेत्र के ग्राम मेला आलम शाह में मछली पालन पट्टे में आवंटित तालाब को समतल कर समिति गेहूं की खेती कर रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच कर पट्टा निरस्त करने की मांग की है। मेला आलम शाह निवासी भान सिंह पुत्र दौलत ने डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि वर्ष 2021 में मत्स्य जीवी सहकारी समिति कुरसठ के सचिव संतोष के नाम तालाब का पट्टा किया गया था। किंतु समिति ने मछली पालने के बजाय  नियम विरुद्ध तालाब को ट्रैक्टर से समतल करा कर उसमें गेहूं की फसल लगवाई है। भान सिंह ने इससे  पहले भी तहसील स्तर पर शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर की घटना के बाद अयोध्या में अलर्ट, एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कही यह बड़ी बात

 

 

संबंधित समाचार