बहराइच: बिजली विभाग ने 10 बकायेदारों का काटा कनेक्शन, पांच का बढ़ाया भार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कैसरगंज के अधिशाषी अभियंता की ओर से मंगलवार को वजीरगंज बाजार में बिजली चोरी रोको अभियान के तहत 10 बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। जबकि पांच के कनेक्शन का भार बढ़ाया गया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन की ओर से विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया …

बहराइच। जिले के कैसरगंज के अधिशाषी अभियंता की ओर से मंगलवार को वजीरगंज बाजार में बिजली चोरी रोको अभियान के तहत 10 बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। जबकि पांच के कनेक्शन का भार बढ़ाया गया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन की ओर से विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है।

मंगलवार को कैसरगंज परिक्षेत्र के अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार गुप्ता की अगुवाई में टीम ने वजीरगंज बाजार में भ्रमण किया। एक्सईएन ने बताया कि बाजार निवासी रमन सिंह पुत्र शिव नारायन, हाजी शाह मोहम्मद, मकबूल हुसैन, खलीबुन पत्नी अली अहमद, ऐनुल हक का बिजली भर कम था।

जबकि खर्च अधिक हो रहा था, इस पर सभी का भार बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि बाजार के 10 बकायेदार 10 हजार से अधिक का बिजली बिल नहीं जमा कर रहे थे। जिसके चलते सभी 10 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: आवंटित तालाब में मछली पालन की जगह लहलहा रही गेहूं की फसल, हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता