बरेली: आईपीएल में हारा 7 लाख, कर्ज चुकाने को लूट की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। आईपीएल के सट्टे में 7 लाख हारने के बाद छात्र ने सर्राफ की दुकान में घुसकर लूट की कोशिश की। शोर मचाने पर सर्राफा कारोबारी की आंख में मिर्च डाल दी। इसके बाद शोर मचा दो लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग …

 बरेली, अमृत विचार। आईपीएल के सट्टे में 7 लाख हारने के बाद छात्र ने सर्राफ की दुकान में घुसकर लूट की कोशिश की। शोर मचाने पर सर्राफा कारोबारी की आंख में मिर्च डाल दी। इसके बाद शोर मचा दो लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया है।

आंवला कस्बे का रहने वाला कुशाग्र अग्रवाल दिल्ली में अकाउंटेंट की तैयारी कर रहा है। वो कुछ दिन पहले आंवला में आया हुआ था। आरोप है कि वो आईपीएल की सट्टेबाजी में 7 लाख रुपये हार गया था। इसके बाद आर्थिक तंगी होने पर वह सोमवार को सनराइज कॉलोनी में एक सर्राफ की दुकान पर पहुंच गया। उसने सर्राफ से लूटपाट की कोशिश की।

इसके लिए उसने ऊपर मिर्ची फेंक दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सर्राफ ने तहरीर नहीं दी है। मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। छात्र से पूछताछ की जा रही है। उसके परिवार वालों को बुलाकर उनसे भी पूछताछ की गई। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। इस वजह से उसका शांति भंग में चालान किया गया है।

बेटे की करतूत जानकर बिगड़ी पिता की तबीयत

बारादरी पुलिस ने आरोपी के पिता को इसकी जानकारी दी। और बताया कि उनका बेटा सट्टे में रुपये हार गया है और कर्ज चुकाने के लिए लूट की कोशिश की है। यह बात सुनकर उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई। सूत्रों का कहना है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत:  लाला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई…

संबंधित समाचार