RR vs RCB, IPL 2022: कार्तिक और शाहबाज के विस्फोट से आरसीबी की शाही जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (नाबाद 44) और उनकी शाहबाज अहमद (45) के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में पांच गेंद शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। राजस्थान की तीन मैचों में यह पहली हार है जबकि …

मुंबई। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (नाबाद 44) और उनकी शाहबाज अहमद (45) के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में पांच गेंद शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। राजस्थान की तीन मैचों में यह पहली हार है जबकि बेंगलुरु की इतने ही मैचों में यह दूसरी जीत है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी। फाफ डुप्लेसी और अनुज रावत ने पहले विकेट के लिए 55 रन जाेड़े। डुप्लेसी 20 गेंद पर 29 रन बनाकर चहल का शिकार बने। उन्होंने 5 चौके जड़े। फिर रावत 25 गेंद पर 26 रन बनाकर तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का शिकार बने। टीम को 9वें ओवर में दाेहरा झटका लगा। पहले विराट कोहली 5 रन बनाकर रन आउट हुए। फिर डेविड विली को चहल ने शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इस तरह से टीम का स्कोर 4 विकेट पर 62 रन हो गया।

कार्तिक ने खेली आक्रामक पारी

इसके बाद शाहबाज अहमद और शेफरेन रदरफोर्ड ने स्कोर को 87 रन तक पहुंचाया. इस बीच रदरफोर्ड 10 गेंद पर 5 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद उतरे दिनेश कार्तिक ने आक्रामक पारी खेली. उन्होंने 23 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए और आरसीबी को मैच में वापस लाए। 7 चौका और 1 छक्का लगाया. अंतिम 5 ओवर में टीम को 45 रन बनाने थे। शाहबाज ने भी अच्छी पारी खेली।

राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के विस्फोटक अर्धशतक (नाबाद 70) की बदौलत 2022 आईपीएल के 13वें मैच में 20 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि बेंगलुरु ने अपने पांच विकेट 87 रन पर गंवाने के बावजूद 19.1 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी ने बनाया 100 दिन का एक्शन प्लान, योजनाओं को 10 सेक्टरों में बांटकर होगा काम

 

संबंधित समाचार