हल्द्वानी: मां-पिता और भाई के सामने छत से फेंक दिया पांच माह की गर्भवती को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  एक शक के चलते बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत देर रात दो किरायदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस विवाद में पांच महीने की गर्भवती को तीन मंजिल भवन से नीचे फेंक दिया गया जिसमें उसकी मौत के गवाह बने उसका पति,भाई,मां और पिता। पड़ोसी महिला का शक एक बच्चे को अनाथ …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  एक शक के चलते बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत देर रात दो किरायदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस विवाद में पांच महीने की गर्भवती को तीन मंजिल भवन से नीचे फेंक दिया गया जिसमें उसकी मौत के गवाह बने उसका पति,भाई,मां और पिता।

पड़ोसी महिला का शक एक बच्चे को अनाथ कर गया तो दूसरे की मां के साथ ही जिंदगी थम गई। यह घटना उजाला नगर क्षेत्र की है जहां दो किरायदारों के बीच देर रात आपसी छींटाकशी के बाद विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष ने 21 वर्षीय 5 महीने की गर्भवती मंजू पत्नी कुलदीप को तीन मंजिल भवन की छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश गांव का रहने वाली है जो अपने परिवार के साथ किराए में रहती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजू की पड़ोस में रहने वाली भगवान दई हमेशा मंजू को शक की निगाह से देखती थी, मंगलवार को भी उसने मंजू पर शक जताते हुए उसके पति कुलदीप को उसकी गैर मौजूदगी में किसी अन्य व्यक्ति से मिलने की बात बताई थी जिस बात से बिफरे कुलदीप अपनी ससुराल पहुंचा और अपनी सास,ससुर और साले को शाम को घर लेकर आया जहां पत्नी मंजू और पड़ोसी भगवान दई के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गयी की भगवान दई ,उसका पति आशा राम और बेटे अमित और सुमित ने मिलकर मंजू को छत से धक्का दे दिया और मंजू की मौके पर ही मौत हो गयी। यह सब कुछ इतनी तेजी से घटा की मौके पर मौजूद मंजू की माँ,पिता और भाई उसे बचा नहीं सके।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है, और आगे की जांच कर रही है। उधर क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में रोष भी है और शोक भी।

संबंधित समाचार