ध्वजारोहण कर सीएम योगी ने किया उप्र में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर धूमधाम से समारोह का आगाज किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर एक पखवाड़े तक चलने वाले आयोजन की शुरुआत की। सुबह नौ बजे आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष …

लखनऊ। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर धूमधाम से समारोह का आगाज किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर एक पखवाड़े तक चलने वाले आयोजन की शुरुआत की।

सुबह नौ बजे आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और योगी सरकार में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक तथा संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इस अवसर पर योगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के विश्लेष्कों के लिए कौतूहल का विषय है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रवाद की विचारधारा का जिक्र करते हुए कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे जिन्होंने कश्मीर के लिए बलिदान दिया था।

योगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समाजसेवा और जनकल्याण के संकल्प का ही नतीजा है कि सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समर्पण और देशभक्ति का भाव ही भाजपा की विशिष्टता है जो किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलती है।

भाजपा दुनिया का सबसे मजबूत संगठनात्मक इकाई के रुप में उभरा

उन्होंने कहा कि इस विशिष्टता के कारण ही भाजपा दुनिया का सबसे मजबूत संगठनात्मक इकाई के रुप में उभरा है। भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा का ध्वज फहराया जा रहा है।

साथ ही सभी ब्लॉक में पार्टी कार्यकर्ता पदयात्रायें निकाल रहे हैं। इसके साथ ही देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डिजिटल माध्यम से संबोधन भी सुना।

इधर प्रदेश कार्यालय में योगी और उनकी सरकार के मंत्रियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए संबोधन को सुना।

स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की ओर से 07 से 20 अप्रैल तक पूरे देश में ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ मनाने का निर्णय किया गया है। इसका मकसद निर्धन, वंचित, शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण हेतु भाजपा की प्रतिबद्धता को प्रकट कर पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करना है।

पढ़ें-लखनऊ: भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने शुरू किया लघु दान अभियान

संबंधित समाचार