शंकर महादेवन ‘एक ही सांस’ में सुनाएंगे हनुमान चालीसा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ‘एक ही सांस’ में हनुमान चालीसा सुनाने जा रहे हैं। शंकर महादेवन ने एहसान और लॉय के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए यादगार संगीत दिया है। कई साल पहले शंकर ने गायकी में एक अभिनव प्रयोग करते हुए ब्रीदलेस का कॉन्सेप्ट दिया था और एल्बम …

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ‘एक ही सांस’ में हनुमान चालीसा सुनाने जा रहे हैं। शंकर महादेवन ने एहसान और लॉय के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए यादगार संगीत दिया है। कई साल पहले शंकर ने गायकी में एक अभिनव प्रयोग करते हुए ब्रीदलेस का कॉन्सेप्ट दिया था और एल्बम रिलीज की थी।

अब उसी तर्ज पर शंकर हनुमान चालीसा का गायन करते नजर आएंगे। शंकर ने इसकी घोषणा कू ऐप के जरिए की है। उनके वीडियो को शेमारू भक्ति के एकाउंट से शेयर किया गया है।

इस वीडियो में शंकर कह रहे हैं कि उन्हें एक अद्भुत हनुमान चालीसा गाने का अवसर मिला है। इसका स्टाइल बिल्कुल ब्रीदलेस स्टाइल में है, जो काफी तेज रफ्तार और कठिन है।

शंकर इसके बाद हनुमान चालीसा को लेकर अपने विचार भी रखते हैं। यह अनोखी हनुमान चालीसा शेमारू भक्ति के यू-ट्यूब चैनल पर स्ट्रीम की जाएगी।

पढ़ें-ध्वजारोहण कर सीएम योगी ने किया उप्र में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह का आगाज

संबंधित समाचार