पीलीभीत: गलत इंजेक्शन लगाने से मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बुखार से पीड़ित आठ माह के मासूम की डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से जान चली गई। इसे लेकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीएमओ ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेज पड़ताल कराई। जिसके …

पीलीभीत, अमृत विचार। बुखार से पीड़ित आठ माह के मासूम की डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से जान चली गई। इसे लेकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीएमओ ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेज पड़ताल कराई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान मौके पर भीड़ लगी रही।

शहर के मोहल्ला मोहम्मद फारुख के निवासी मोहम्मद अजीम राजमिस्त्री हैं। उन्होंने बताया कि उनके आठ माह के बच्चे मुरादी हसन को बुखार आ रहा था। उसे दिखाने के लिए वह बुधवार को जाटों चौराहा के पास एक डॉक्टर के यहां ले गए। आधे घंटे इंतजार के बाद डॉक्टर ने बच्चे को देखा और एक इंजेक्शन लगाया। उसके बाद बच्चे की तबियत बिगड़ी और जान चली गई। आरोप लगाया कि बच्चे को डॉक्टर ने कोई गलत इंजेक्शन दे दिया।

इसकी शिकायत मिलने पर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह मौके पर आ गए। फिर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार और सीओ सिटी सुनील दत्त पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई। शव को मौके से हटाकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने भेजा और पड़ताल कराई। फिर पुलिस ने परिजन की मांग पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। अब आगे की कार्रवाई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच कर रही है। – हरीश वर्धन सिंह, कोतवाल

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत:  लाला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई…

 

संबंधित समाचार