गौतम बुद्ध नगर: GNIDA ने कृषि जमीन खरीदने की न्यूनतम दर में की वृद्धि
गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण GNIDA ने कृषि जमीन खरीदने की न्यूनतम दर में वृद्धि 1 अप्रैल से लागू हो गई है। छह साल बाद इन दरों में वृद्धि की गई है। GNIDA ने कृषि जमीन खरीदने की न्यूनतम दर को 3,500 रुपए वर्ग मीटर से बढ़ाकर 3,750 रुपए प्रति वर्ग मीटर …
गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण GNIDA ने कृषि जमीन खरीदने की न्यूनतम दर में वृद्धि 1 अप्रैल से लागू हो गई है। छह साल बाद इन दरों में वृद्धि की गई है। GNIDA ने कृषि जमीन खरीदने की न्यूनतम दर को 3,500 रुपए वर्ग मीटर से बढ़ाकर 3,750 रुपए प्रति वर्ग मीटर कर दिया है।
आपको बता दें कि छह साल बाद इन दरों में वृद्धि की गई है। GNIDA की ग्रेटर नोएडा में हुई 126वीं बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया। इस फैसले से अधिसूचित क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों के हजारों भू-स्वामियों को लाभ होगा। आपको बतादें ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में करीब 300 गांव आते हैं।
एक आधिकरिक बयान में कहा गया है कि बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। GNIDA के चेयरमैन और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में GNIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नरेंद्र भूषण ने किसानों से सीधे खरीदी जाने वाली जमीन के लिए खरीद मूल्य बढ़ाने का प्रस्ताव किया। GNIDA ने अपने तहत आने वाले गांवों के लिए किसानों से सीधी खरीदी जाने वाली जमीन के लिए 3,500 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर 2016 में तय की थी।
यह भी पढ़ें-बहराइच: अवध प्रांत के मध्य जोन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने बैजनाथ, हुआ शपथ
