न्यू जर्सी में तीन करोड़ डॉलर की लागत से बनेगा साईं बालाजी मंदिर, 30 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा की होगी स्थापना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू जर्सी में तीन करोड़ डॉलर की लागत से साईं बालाजी को समर्पित एक भव्य मंदिर के साथ ही 30 फुट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति और विशाल सामुदायिक केंद्र की स्थापना की जाएगी। करीब 12 एकड़ में फैले ओम बालाजी मंदिर के भव्य प्रांगण में स्थापित की जाने वाली भगवान हनुमान …

वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू जर्सी में तीन करोड़ डॉलर की लागत से साईं बालाजी को समर्पित एक भव्य मंदिर के साथ ही 30 फुट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति और विशाल सामुदायिक केंद्र की स्थापना की जाएगी।

करीब 12 एकड़ में फैले ओम बालाजी मंदिर के भव्य प्रांगण में स्थापित की जाने वाली भगवान हनुमान की मूर्ति न्यू जर्सी की पूरी मोनरो बस्ती में दिखाई देगी। जनगणना 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, मोनरो की आबादी करीब 50,000 है।

पिछले कुछ वर्षों में इस बस्ती में भारतीय-अमेरिकी आबादी की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मोनरो में अनुमानित 6,000 भारतीय-अमेरिकी रहते हैं।

जनगणना 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, मोनरो की आबादी करीब 50,000 है. पिछले कुछ वर्षों में इस बस्ती में भारतीय-अमेरिकी आबादी की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मोनरो में अनुमानित 6,000 भारतीय-अमेरिकी रहते हैं.

संबंधित समाचार