कन्नौज: बिजली का तार गिरने से 8 बीघा फसल में लगी आग, मुआवजे का दिया गया आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। शॉर्ट सर्किट के विद्‍युत लाइन का तार टूटकर गेहूं की फसल पर गिर गया जिससे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी। आग की चपेट में आकर किसान की 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयी। दो खेतों में आग लगने से …

कन्नौज। शॉर्ट सर्किट के विद्‍युत लाइन का तार टूटकर गेहूं की फसल पर गिर गया जिससे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी। आग की चपेट में आकर किसान की 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयी। दो खेतों में आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आग को बुझाने के लिए किसान दौड़े और आग बुझाने के प्रयास में जुट गये। जिससे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

किसानों का लाखों रुपये की फसल का नुकसान हो चुका था। प्रयास के बाद लोग आग बुझाने में कामयाब हो सके। पीड़ित किसान रघुनंदन दोहरे व शर्मा कठेरिया का कहना है कि उनकी फसल जलकर राख हो गई है। जिससे उनका लाखों का नुकसान हो गया है।

इस नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें मुआवजा दिलाया जाए। इस मामले को लेकर उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

पढ़ें- न्यू जर्सी में तीन करोड़ डॉलर की लागत से बनेगा साईं बालाजी मंदिर, 30 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा की होगी स्थापना

संबंधित समाचार