अयोध्या: 17 अप्रैल से होगी विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित अवध धाम की 84 कोसी परिक्रमा
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित अवध धाम की 84 कोसी परिक्रमा चैत्रशुक्ल पूर्णिमा 17 अप्रैल को मखभूमि, मखौड़ा धाम से प्रारंभ होकर 8 मई तक चलेगी। 252 किमी की दूरी की परिक्रमा करने के बाद अयोध्या में ही परिक्रमा का समापन होगा। विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि पौराणिक मान्यतानुसार …
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित अवध धाम की 84 कोसी परिक्रमा चैत्रशुक्ल पूर्णिमा 17 अप्रैल को मखभूमि, मखौड़ा धाम से प्रारंभ होकर 8 मई तक चलेगी। 252 किमी की दूरी की परिक्रमा करने के बाद अयोध्या में ही परिक्रमा का समापन होगा।
विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि पौराणिक मान्यतानुसार अवधपुरी धाम की तीन परिक्रमाएं (पंच कोसी, चौदह कोसी व चौरासी कोसी) करने की परंपरा अनन्तकाल से चली आ रही है। ऋषि-मुनियों की इस वाणी पर जन-मानस की श्रद्धा है कि 84 कोसी परिक्रमा करने से 84 लाख योनियों के भव-बन्धन से जीव मुक्त हो जाता है।
उन्होंने बताया कि इस सबको दृष्टिगत रखते हुए ‘हनुमान-मंडल’ अयोध्या ने अवध धाम 84 कोसी परिक्रमा करने का संकल्प लिया है जो भक्त हनुमान मंडल के साथ मिलकर 84 कोसी परिक्रमा करना चाहते हैं उनको अभी से अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है, हमारे मंडल का नाम हनुमान मंडल और झण्डा लाल रंग का होगा जिस पर हनुमान जी अंकित होंगे, यही परिक्रमा के समय हमारी पहचान रहेगी।
शरद शर्मा ने बताया कि 16 अप्रैल को अयोध्या के कारसेवकपुरम से मखभूमि (राजा दशरथजी के पुत्रेष्ठि यज्ञस्थल) के लिए प्रस्थान किया जाएगा। 17 अप्रैल को प्रात: 6 बजे मखभूमि, मखौड़ा से आरम्भ होकर वैशाख शुक्ल सप्तमी, तद्नुसार 08 मई रविवार को अयोध्या में यात्रा पूर्ण होगी। इस प्रकार परिक्रमा का यह धार्मिक अनुष्ठान 23 दिवसीय होगा।
पढ़ें- गोवा में कांग्रेस के पैरों तले खिसकी जमीन! बीजेपी का दामन थाम सकते हैं पूर्व सीएम दिगंबर कामत
