बरेली: महिला ने थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप
बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ ले गई। महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने …
बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ ले गई। महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए है।
सिरौली थाना क्षेत्र के सुकटिया की रहने वाली मीरा देवी का आरोप है कि रविवार की रात सिरौली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने थाना प्रभारी से घर में घुसने का कारण पूछा तो उन्होंने थप्पड़ मारकर उसे जान से मारने की धमकी दी। दोबारा कारण पूछने पर प्रभारी ने फिर से थप्पड़ मारा और महिला का गला दबा दिया।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके चोट लग गई। मारपीट के बाद पुलिस उसके पति वीरपाल और जेठ को अपने साथ ले गई। महिला ने उसके बाद एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
महिला ने शिकायत करके थाना प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
ये भी पढ़ें-
बरेली: 12वीं के छात्र ने सिर में गोली मारकर खुद को उड़ाया, परिवार में मचा कोहराम
