बरेली: मोदी को राम और योगी को कृष्ण बताया तो विरोधियों ने जमकर पीटा, गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को राम और कृष्ण का अवतार बताना मंहगा पड़ गया। इस बात को लेकर उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पीड़ित इस समय जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज किया …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को राम और कृष्ण का अवतार बताना मंहगा पड़ गया। इस बात को लेकर उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पीड़ित इस समय जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज किया जा रहा है।

दरअसल, मामला बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी के घेरजाफर खां मोहल्ले का है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय कामरान हसीब ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग उससे चुनाव के समय से ही रंजिश मानते है। मारपीट वाले दिन उसने प्रधानमंत्री को राम और मुख्यमंत्री को कृष्ण का अवतार बताया था। इसके बाद उसने सरकार की कुछ योजनाओं की भी तारीफ की। साथ ही यह भी कह दिया कि जब सरकार से गेहूं, नमक, चावल और रिफाइंड मुफ्त लेकर खा रहे हो, और तारीफ नहीं कर सकते तो बुराई भी मत करो। बस इसी बात पर उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

लाठी डंडो से मारने की बात
कामरान ने बताया कि उस पर आरोपियों ने लाठी, डंडों से हमला किया। आरोप तो यह भी है कि आरोपियों ने उसे तमंचे से गोली मारना भी चाहा। मगर वह किसी तरह से बच गया।

 

ये भी पढ़ें-

बरेली: महिला ने थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप

 

संबंधित समाचार