हल्द्वानी: पांच माह की गर्भवती के हत्यारोपी मां, बेटे और बेटी गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार रात अवैध संबंध का आरोप लगाने वाले पड़ोसी किराएदार परिवार पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी महिला, उसके दो पुत्र व एक पुत्री को बनभूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी कुलदीप पुत्र उदय वीर यहां उजालानगर किन्नरों वाली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार रात अवैध संबंध का आरोप लगाने वाले पड़ोसी किराएदार परिवार पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी महिला, उसके दो पुत्र व एक पुत्री को बनभूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी कुलदीप पुत्र उदय वीर यहां उजालानगर किन्नरों वाली गली में प्रमोद यादव के मकान में किराए पर अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी मंजू के साथ रहता है। कुलदीप के पड़ोस में भगवान देई पत्नी आशा राम अपने बेटे अमित, सुमित और बेटी राधा के साथ रहती है।
कुलदीप ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में कहाकि मंगलवार रात अमित का पड़ोसी नन्नू से विवाद हो रहा था और इस विवाद में अमित की मां भगवान देई ने कुलदीप की पत्नी मंजू के नन्नू से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। कुलदीप के झूठा आरोप लगाने से मना करने पर आरोपी लड़ाई पर आमादा हो गए। कुलदीप पत्नी संग रामपुर रोड स्थित ससुराल चला गया। विवाद की जानकारी होने पर कुलदीप की सास कलावती पत्नि कन्हई लाल व साले सतवीर के समझौता कराने भगवान देई के पास गई।
जहां भगवान देई उत्तेजित हो गई और अपने पुत्रों अमित, सुमित व पुत्री राधा से मंजू को छत से नीचे फेंक देने को कहा। जिसके बाद उक्त लोगों ने मंजू को तीन मंजिल से नीचे फेंक दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में चिकित्सकों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
