बाराबंकी: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम
बाराबंकी। थानाक्षेत्र रामनगर अंतर्गत चचुआ पुर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर चालक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र रामनगर के ग्राम सुल्ताना पुर निवासी रवि वर्मा पुत्र सुरेश बर्मा रानी बाजार में स्थित स्वयं की दुकान से ट्राली ट्रैक्टर में मौरंग लादकर चचुआपुर में …
बाराबंकी। थानाक्षेत्र रामनगर अंतर्गत चचुआ पुर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर चालक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र रामनगर के ग्राम सुल्ताना पुर निवासी रवि वर्मा पुत्र सुरेश बर्मा रानी बाजार में स्थित स्वयं की दुकान से ट्राली ट्रैक्टर में मौरंग लादकर चचुआपुर में छोड़कर वापस लौटते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिसके चलते ट्रैक्टर चालक रवि वर्मा ट्रैक्टर के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए युवक को बाहर निकाल कर मामले जानकारी परिजनों को दे दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने रवि की हालत गंभीर देखते हुए अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें; बहराइच: कूट रचित दस्तावेज बनवाकर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार
