आज का राशिफल। 07 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज छात्रों को उच्च शिक्षा के शानदार अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। संपत्ति विवाद सुलझाए जा सकते हैं। प्रेमीजन से विवाह को लेकर प्रपोज़ल मिलेगा। मन में नए व्यापार के आइडियाज़ उत्पन्न होंगे। वृष आज नए कार्यों की शुरुआत करने से पहले विशेषज्ञों से भी सलाह …

मेष

आज छात्रों को उच्च शिक्षा के शानदार अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। संपत्ति विवाद सुलझाए जा सकते हैं। प्रेमीजन से विवाह को लेकर प्रपोज़ल मिलेगा। मन में नए व्यापार के आइडियाज़ उत्पन्न होंगे।

वृष

आज नए कार्यों की शुरुआत करने से पहले विशेषज्ञों से भी सलाह लेना उचित होगा। आवश्यक कार्यों में विलंब न करें। दैनिक खर्चों में अचानक वृद्धि होगी। ऑफिस में व्यर्थ की गपशप से दूर रहें।

मिथुन

आज जीवनसाथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में आपको नए और रोचक अनुभव प्राप्त होंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपकी काफी मदद करेंगे।

कर्क

आज दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। यदि आप किसी से उधार लेते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में असतोष रहेगा।

सिंह

आज जीवनसाथी के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। कम मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने अभीष्ट लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बात करने अच्छा महसूस करेंगे।

कर्क

आज अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी बातों को स्पष्टता से रखना चाहिए।

तुला

आज आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके सुझावों से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बच्चों को अच्छी सीख दें। परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी।

वृश्चिक

आज किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। मन की उथल-पुथल को शान्त करने का प्रयास करें। परिजनों से सलाह-विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। घरेलू चिन्ताओं का असर काम पर पड़ने की संभावना बन रही है।

धनु

आज बिजनेस में साझेदारों से आपको काफी लाभ मिलेगा। प्रणय जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। परिवार और कारोबार में संतुलन बनाकर रखें।

मकर

आज रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे। कारोबार में विस्तार के लिए उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने लोगों के साथ संवाद अच्छा रखें।

कुंभ

आज दूसरों के लिए सदैव अच्छा सोचें। प्रेम संबंध में आप डूबे रहेंगे। जॉब और व्यवसाय में आपको उत्तरदायित्व का पालन करना पड़ेगा। रोजगार में बदलाव करने के लिये समय अच्छा नहीं है। मित्रों से मदद लेने में संकोच न करें।

मीन

आज दांपत्य जीवन में प्रेम भाव और समर्पण भाव में वृद्धि होगी। आप उन विषयों को महत्व नहीं दे पा रहे हैं जो वास्तव में आपके लिए अभी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। छात्र गुरुजनों के प्रति निष्ठा भाव रखें। अपने सौन्दर्य और रहन-सहन में काफी ध्यान देंगे।