गोरखनाथ मंदिर हमला: यूपी एटीएस ने बरामद किया मुर्तजा का पासपोर्ट, 6 महीने पहले दुबई में था आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखपुर मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का पासपोर्ट यूपी एटीएस ने बरामद कर लिया है। ये पासपोर्ट मुंबई के पते पर बना हुआ है। पासपोर्ट से पता चला है कि मुर्तजा करीब 6 महीने पहले दुबई गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुर्तजा एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था। इस …

गोरखपुर। गोरखपुर मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का पासपोर्ट यूपी एटीएस ने बरामद कर लिया है। ये पासपोर्ट मुंबई के पते पर बना हुआ है। पासपोर्ट से पता चला है कि मुर्तजा करीब 6 महीने पहले दुबई गया था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुर्तजा एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था। इस ग्रुप में यूपी के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से लेकर नेपाल तक लोग जुड़े हुए थे। एटीएस की टीम ने ग्रुप के सदस्यों की पड़ताल कर उनकी धरपकड़ की शुरुआत कर दी है।

एटीएस कानपुर, नोएडा, संभल और शामली समेत अन्य जगहों से उठाए गए कई युवक व्हाट्सएप ग्रुप के ही सदस्य थे। मुर्तजा के ग्रुप से जुड़े सदस्यों से एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियां पकड़ कर पूछताछ करने की कोशिश कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,अब्बासी ने मुंबई में अपनी शिक्षा पूरी की है जिसके बाद उसने कुछ समय के लिए जामनगर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम किया था।

पढ़ें- बहराइच: गर्भवती को सीएचसी ले जा रही एंबुलेंस में पिकअप ने मारी टक्कर, तीन घायल

संबंधित समाचार