Gullak 3: मिडिल क्लास फैमिली के साथ सुख-दुख और प्यार की कहानी है ‘गुल्लक’, जरूर देखें परिवार के साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेब सीरीज: गुल्लक 3 निर्देशक: पलाश वासवानी प्रमुख कास्ट: जमील खान, हर्ष मायर, वैभव राज गुप्ता और गीतांजलि कुलकर्णी ओटीटी: सोनी लिव मुंबई। एक मिडिल क्लास फैमली पर बनी वेब सीरीज गुल्लक का तीसरा सीजन OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज हो गया है। मिश्रा दंपति और उनके दो बेटों की जिंदगी की इस कहानी …

वेब सीरीज: गुल्लक 3
निर्देशक: पलाश वासवानी
प्रमुख कास्ट: जमील खान, हर्ष मायर, वैभव राज गुप्ता और गीतांजलि कुलकर्णी
ओटीटी: सोनी लिव

मुंबई। एक मिडिल क्लास फैमली पर बनी वेब सीरीज गुल्लक का तीसरा सीजन OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज हो गया है। मिश्रा दंपति और उनके दो बेटों की जिंदगी की इस कहानी में 2019 और 2021 की तरह इस बार भी पांच एपिसोड बनाए गए हैं।

कहानी:

गुल्लक 3 की कहानी भी पुराने दोनों सीजन्स की तरह ही है। मिश्रा परिवार एक मिडिल क्लास फैमिली है, जिनकी खुशियां और दुख मिडिल क्लास परिवार जैसी हैं। इस बार गुल्लक 3 में आपको मिश्रा परिवार के बड़े बेटे की जॉब से लेकर छोटे बेटे की पढ़ाई तक का सफर देखने को मिलेगा। वहीं आपको ये भी देखने को मिलेगा कि क्या होता है, जब मिडिल क्लास आदमी की नौकरी चली जाती है?

कुछ है खास:

गुल्लक 3 में छोटे छोटे डायलॉग्स ने अलग-अलग तड़का लगाने का काम किया है। सीरीज में सभी डायलॉग आम बोलचाल के शब्द और ऐसे लिखे हैं, जो आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत में यूज करते हैं। गुल्लक 3 का कैमरा वर्क के साथ ही सिनेमैटोग्राफी और आर्ट वर्क भी बढ़िया है। जो आपको दर्शक पूरी सीरीज के साथ जोड़े रखने का काम करता है।

एक्टिंग और निर्देशन:

गुल्लक 3 के निर्देशक पलाश वासवानी हैं और इस सीरीज से उन्होंने दिल खुश करने वाला काम किया है। बात एक्टिंग की करें तो सारे एक्टर्स ने अपने किरदार में घुलते दिखते हैं। जमील खान, हर्ष मायर, वैभव राज गुप्ता, गीतांजलि कुलकर्णी और सुनीता राजवर… हर एक एक्टर अपने किरदार में फिट है।

5 एपिसोड्स की इस सीरीज को आप जरूर देखें। आप इसे परिवार के साथ जरूर देखें। इस गुल्लक में आपको काफी प्यार, परिवार की छोटी छोटी खुशियां, छोटे- बड़े दुख, सब मिलेगी।

पढ़ें-वाराणसी: चैत्र नवरात्र के छठे दिन देवी कात्यायनी के मंदिर में लगा भक्तों का तांता, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

संबंधित समाचार