मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत ने सरकार पर वादे भूलने का लगाया आरोप, किसानों से आंदोलन के लिये तैयार रहने को कहा
मुजफ्फरनगर। जिले में बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार चुनाव से पहले किसानों से किये वादे भूल गई है। इसके साथा ही किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है। राकेश टिकैत ने कहा कि अभी आंदोलन की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन तैयारी …
मुजफ्फरनगर। जिले में बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार चुनाव से पहले किसानों से किये वादे भूल गई है। इसके साथा ही किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है।
राकेश टिकैत ने कहा कि अभी आंदोलन की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन तैयारी पूरी है।राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लेने के साथ ही सरकार ने कई और भी वादे किए थे। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द वादे पूरे नहीं हुए तो किसान आंदोलन के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून, उचित मूल्य पर बिजली, सिंचाई जैसे वादे किए थे, लेकिन अभी तक कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी आंदोलन की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन आंदोलन की तैयारी पूरी है।
पढ़ें- गोरखनाथ मंदिर हमला कांड के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई: राजेश मोदक
