रायबरेली: तैनाती की समयावधि पार कर चुके एसओजी के तीन सिपाही लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एक स्थान पर तैनाती की निर्धारित अवधि पार करने के बाद अधिकारियों की कृपा से उसी स्थान पर जमे तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई है, जब शासन ने इस बारे ने एसपी से रिपोर्ट तलब की है । रायबरेली एसओजी में तैनात तीन सिपाही रूपेश …

रायबरेली। एक स्थान पर तैनाती की निर्धारित अवधि पार करने के बाद अधिकारियों की कृपा से उसी स्थान पर जमे तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई है, जब शासन ने इस बारे ने एसपी से रिपोर्ट तलब की है ।

रायबरेली एसओजी में तैनात तीन सिपाही रूपेश शर्मा , अरुण सिंह और पंकज यादव को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। यह तीनों सिपाही एक ही स्थान पर अपनी तैनाती की समय अवधि पूरी कर चुके थे। समय अवधि पूरी करने के बावजूद यह तीनो सिपाही एसओजी में ही तैनात थे। अपनी पकड़ और अधिकारियों की कृपा से इनका स्थानांतरण नहीं किया गया था।

इस बारे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा एसपी से रिपोर्ट तलब की गई है। एडीजी द्वारा रिपोर्ट मांगने के बाद जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में पुलिस अधीक्षक ने तीनो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

पढ़ें- हल्द्वानी: बारिश नहीं हुई तो सेब की मिठास पड़ सकती है फीकी, वैज्ञानिकों ने दिए सुझाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात