मुरादाबाद : सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों पर लगा गैंगस्टर, दर्ज हैं 20 से अधिक मुकदमे
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक गिरोह के खिलाफ गलशहीद थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गलशहीद कोतवाल लोकेंद्र त्यागी ने इन बदमाशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए बताया है कि इनके खिलाफ अलग अलग थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक गिरोह के खिलाफ गलशहीद थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गलशहीद कोतवाल लोकेंद्र त्यागी ने इन बदमाशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए बताया है कि इनके खिलाफ अलग अलग थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में इनका स्वछंद घूमना सभ्य समाज के लिए खतरनाक है। इन बदमाशों को पिछले दिनों हत्या के ही एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस कार्रवाई के बाद बदमाशों को कम से कम एक साल तक जमानत मिलना मुश्किल होगा।
कोतवाल ने बताया कि इस गिरोह का मुखिया हाफिस बन्ने की पुलिया मुगलपुरा का रहने वाला मुल्ला इस्माइल है। वहीं बाकी बदमाश प्रिंस रोड मुगलपुरा निवासी शब्बू उर्फ शोएब, लालबाग नागफनी का रहने वाला गुलाम अहमद, रिजवान और दमगढा उतराव प्रयागराज का रहने वाला आशू उर्फ अकील अहमद हैं।
उन्होंने बताया कि ये बदमाश सुपारी लेकर हत्या की वारदातों को अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के अलावा शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों को पिछले साल हत्या के ही एक मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
ये भी पढ़ें : फेसबुकिया दोस्त के साथ भागी किशोरी, मां ने लिखाया अपहरण का मुकदमा
