रायबरेली: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर , मासूम समेत दंपती घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसमें दंपती के साथ एक मासूम भी घायल हो गया है। यह हादसा डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कटिघर मोड़ के पास हुआ है। क्षेत्र के गांव चिमनीहार निवासी राम सुमेर अपनी पत्नी सरिता और मासूम बेटे आर्यन के साथ बाइक से रायबरेली जा …

रायबरेली। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसमें दंपती के साथ एक मासूम भी घायल हो गया है। यह हादसा डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कटिघर मोड़ के पास हुआ है।

क्षेत्र के गांव चिमनीहार निवासी राम सुमेर अपनी पत्नी सरिता और मासूम बेटे आर्यन के साथ बाइक से रायबरेली जा रहे थे। रास्ते में कटिघर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर उनकी बाइक गिर गई और तीनों लोग घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने उन्हे उठाया और उनकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को सीएचसी डलमऊ इलाज हेतु भेजा गया है।

पढ़ें- बाराबंकी: जेवरात उतरवाकर रफूचक्कर हुआ नकली बाबा, भविष्य बताकर लोगों को कर रहा था गुमराह

संबंधित समाचार