अहमदाबाद को 3000 करोड़ रुपए का ऋण देगा विश्व बैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांधीनगर। विश्व बैंक द्वारा गुजरात के अहमदाबाद महानगर को ‘गुजरात रेसिलिएंस सिटी डेवलपमेंट’ कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग तीन हज़ार करोड़ रुपए का ऋण देने का सैद्धातंकि रूप से निश्चय किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में गांधीनगर में गुरुवार को इस संदर्भ में विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल के साथ शहरी विकास विभाग तथा …

गांधीनगर। विश्व बैंक द्वारा गुजरात के अहमदाबाद महानगर को ‘गुजरात रेसिलिएंस सिटी डेवलपमेंट’ कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग तीन हज़ार करोड़ रुपए का ऋण देने का सैद्धातंकि रूप से निश्चय किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में गांधीनगर में गुरुवार को इस संदर्भ में विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल के साथ शहरी विकास विभाग तथा अहमदाबाद महानगर पालिका के अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

विश्व बैंक द्वारा देश के विकसित शहरों के लिए इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न ढाँचागत सुविधाओं के विकास कार्य के लिए ऋण दिया जाता है। इसलिए विश्व बैंक द्वारा अहमदाबाद को पहली पसंद के रूप में ऋण देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इस बैठक में शहरी विकास राज्य मंत्री विनोदभाई मोरडिया, विश्व बैंक की प्रतिनिधि सुश्री मेस्करीन बरहाने, रोलेंड व्हाइट, हर्ष गोयल तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज जोशी, प्रधान शहरी विकास सचिव मुकेश कुमार तथा अहमदाबाद महानगर पालिका आयुक्त श्री लोचन सेहरा उपस्थित थे।

रेसिलिएंस सिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ल्ड बैंक द्वारा संबंधित महानगर पालिकाओं को टिकाऊ तथा समयानुकूल विकास कार्य भविष्य के दीर्धकालिक आयोजन के साथ शुरू करने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। इस बैठक में अहमदाबाद महानगर पालिका द्वारा इससे संबंधित शुरू की गई अलग-अलग योजनाओं का रूपरेखा सहित प्रस्तुतीकरण दिया गया।अहमदाबाद शहर की वर्ष 2050 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर इन योजनाओं को शुरू किया गया है।

विश्व बैंक द्वारा 3000 करोड़ रुपए का ऋण अहमदाबाद को आवंटित किया जाएगा। इसके अंतर्गत शुरू की जाने वाली योजनाओं में वर्तमान एसटीपी की क्षमता में वृद्धि तथा तकनीकी उन्नयन, नए एसटीपी का निर्माण, औद्योगिक पुन‘ उपयोग के लिए तृतीयक शोधन संयंत्र का निर्माण, वर्तमान मुख्य ड्रैनेज लाइनों का पुनर्वास तथा नए माइक्रो टनलिंग लाइन के कार्य, खारीकट कैनाल डेवलपमेंट तथा तालाब डेवलपमेंट, उनका रखरखाव तथा स्टॉर्म वोटर ड्रैनेज लाइन के कार्य शामिल हैं।

भूपेंद्र पटेल ने बैठक में इन कर्यों को शीध्र शुरू कर समय पर पूर्ण करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। विश्व बैंक की टीम के प्रतिनिधिगण गुजरात के विकास तथा हेरिटेज सिटी अहमदाबाद के अत्याधुनिक विकास से प्रभावित हुए। विश्व बैंक की यह टीम 13 अप्रैल तक अहमदाबाद में है। इस दौरान यह टीम महानगर पालिका की इन योजनाओं की रिपोर्ट प्राप्त कर उसके आधार पर आगामी जुलाई-2022 तक ऋण संबंधी प्रक्रियाएँ पूर्ण कर अहमदाबाद महानगर पालिका को यह ऋण देगी।

 

ये भी पढ़ें-

वर्ष 2023 तक सभी विधानमंडलों की कार्यवाही एक मंच पर लाने के प्रयास: ओम बिरला

संबंधित समाचार