पीलीभीत: एक ही दिन में दो सड़क हादसे, चार की मौत
पीलीभीत, अमृत विचार। तेज रफ्तार एक बार फिर सड़क हादसों का सबब बनते हुए जानलेवा साबित हुई। जिसमें झारखंड के ट्रक चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची संबंधित थानों की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पहला हादसा बरेली-हरिद्वार नेशनल …
पीलीभीत, अमृत विचार। तेज रफ्तार एक बार फिर सड़क हादसों का सबब बनते हुए जानलेवा साबित हुई। जिसमें झारखंड के ट्रक चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची संबंधित थानों की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पहला हादसा बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अमरिया थाना क्षेत्र में मुडलिया गौसू गांव के पास हुआ। स्टील की प्लेट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक झारखंड के नौगढ़ विजयपुर थाना क्षेत्र के गांव सेवरा निवासी 30 वर्षीय चंदन पुत्र गिरिवर की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिसेन निवासी शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया, जबकि घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
वहीं, जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिलई पसियापुर निवासी 60 वर्षीय तस्लीमन बेगम दवा लेने जा रही थीं। रास्ते में उन्हें ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी जहानाबाद भिजवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
इसके अलावा जिला अस्पताल में बुधवार देर शाम भर्ती कराए गए घायल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेबहा गांव निवासी 70 वर्षीय मिश्रीलाल की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई। वह एक दिन पूर्व काम से शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के गांव बलरामपुर गए थे। वापस आते वक्त ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों पर 87 लाख का अनुबंध गठित, भुगतान जारी
