उमर अब्दुल्ला से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यंमत्री उमर अब्दुल्ला से जे एंड के बैंक मनी लाँड्रिंग मामले में दिल्ली में गुरुवार को पूछताछ की। जेकेएनसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष को इस मामले में अनिवार्य रूस से उपस्थित होने …

नई दिल्ली। प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यंमत्री उमर अब्दुल्ला से जे एंड के बैंक मनी लाँड्रिंग मामले में दिल्ली में गुरुवार को पूछताछ की। जेकेएनसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष को इस मामले में अनिवार्य रूस से उपस्थित होने का नोटिस जारी करके दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में बुलाया गया।

साथ ही कहा कि रमजान का पवित्र महीना चलने और दिल्ली उनका पैतृक स्थान न होने के बावजूद अब्दुल्ला दिल्ली गए। उन्होंने पूछताछ की जगह बदलने के लिए कोई कोशिश भी नहीं की। पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि  जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आदत ही बन गई है और यह मामला भी इस प्रवृत्ति में एक नयी कड़ी है। जिस भी दल से भाजपा के सामने टिकने की हिम्मत दिखायी उन सभी के खिलाफ राजनीतिक मकसद से केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई),राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआईए) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सभी का इस्तेमाल किया गया।

जेकेएनसी ने आरोप लगाया कि एक समय था जब चुनाव आयोग देश में चुनावों की घोषणा करता था लेकिन आज तो ईडी चुनावों की घोषणा करता नजर आ रहा है। हाल ही के कुछ वर्षों में हमने देखा है कि जब भी चुनाव का समय आता है तो केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल भाजपा को चुनौती देने वाली पार्टियों को निशाना बनाने के लिए किया जाने लगता है। हमें कोई शक नहीं है कि ऐसी हरकतों से भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलेगा।

 

 

ये भी पढ़ें-

वर्ष 2023 तक सभी विधानमंडलों की कार्यवाही एक मंच पर लाने के प्रयास: ओम बिरला

संबंधित समाचार