हल्द्वानी: रानीबाग पुल निर्माण में देरी से राहगीर परेशान, नाराज व्यापारी देंगे धरना
हल्द्वानी, अमृत विचार। रानीबाग पुल निर्माण पूरा न होने से आक्रोशित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। हल्द्वानी स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता व जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि रानीबाग में बन रहा पुल दो वर्ष बाद भी तैयार नहीं हो पाया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रानीबाग पुल निर्माण पूरा न होने से आक्रोशित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे।
हल्द्वानी स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता व जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि रानीबाग में बन रहा पुल दो वर्ष बाद भी तैयार नहीं हो पाया है। अभी तक अधूरा पड़ा है। इस पुल से लोहाघाट, चंपावत, रानीखेत, कौसानी, अल्मोड़ा, चौकोरी जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता भवाली को जानकारी दी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी को पुल निर्माण के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
