मुरादाबाद : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित की गई संगोष्ठी, चिकित्साधिकारियों ने कहा- जीवनशैली में बदलाव लाकर करें बीमारियों से बचाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। चिकित्साधिकारियों ने स्वास्थ्य इलाज और बीमारियों से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव पर जोर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज नीतिवान …

मुरादाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। चिकित्साधिकारियों ने स्वास्थ्य इलाज और बीमारियों से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव पर जोर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज नीतिवान निगम ने स्वास्थ्य अधिकारियों व स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा चुके मरीजों से वार्ता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने की। इस मौके पर आयुष्मान विभाग, मातृ वंदना योजना, क्षय रोग विभाग, तंबाकू निषेध विभाग आदि से संबंधित अधिकारी और इन विभागों से इलाज करा चुके लाभार्थी भी मौजूद रहे। चिकित्साधिकारियों ने अपने विभाग की योजना और बीमारी से बचाव के तरीके बताए। कई मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से इलाज के दौरान मिलने वाला अनुभव सभी के साथ साझा किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। आयुष्मान योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पीतांबर सिंह ने बताया कि किस तरह आयुष्मान का लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकता है। क्षय रोग अधिकारी डॉ एनके कुरैचया ने बताया ने टीबी के मरीजों का विभाग निशुल्क इलाज करता है। टीबी के मरीज को इलाज के दौरान 500 रूपये प्रति माह दिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति यादव ने बताया कि योजना के अंतर्गत गर्भवती को पांच हजार रुपये तीन किश्तों में दिए जाते हैं। जिसका लाभ पात्र महिलाएं उठा सकती हैं। अगर कहीं भी समस्या आती है तो सीधे विभाग में आकर सहायता ले सकती हैं। ऐसी महिलाओं को पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : World Health Day 2022 : 7 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे? जानें क्या है इस बार की थीम

संबंधित समाचार