Monalisa Photos : रेड ड्रेस में मोनालिसा ने बिखेरा जलवा, क्यूट सी स्माइल पर फिदा हुए फैंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। मोनालिसा हिंदी टीवी सीरियल्स के साथ कई रियलिटी शोज में भी अपने जलवे बिखेर रही हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा का हर अंदाज फैंस को दीवाना …

नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। मोनालिसा हिंदी टीवी सीरियल्स के साथ कई रियलिटी शोज में भी अपने जलवे बिखेर रही हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा का हर अंदाज फैंस को दीवाना बना देता है। अब रेड स्टाइलिश ड्रेस में मोनालिसा का सुपर गॉर्जियस लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह रेड ड्रेस में बिजली गिराते हुए नजर आ रही हैं। मोनालिसा की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया।

मोनालिसा की ड्रेस पर रेड एंड गोल्डन वर्क हुआ है, जो उनकी ड्रेस को काफी स्टाइलिश लुक दे रहा है। रेड ड्रेस में मोनालिसा की ये तस्वीरें हैदराबाद के किसी इवेंट की हैं।

एक्ट्रेस की ड्रेस देखकर लग रहा है कि उन्होंने इस लुक में स्टेज परफॉर्मेंस दी है। मोनालिसी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- क्या अमेजिंग फन नाइट थी।

मोनालिसी ने अपने लुक को खास मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने गोल्डन और ब्राउन शिमरी आईशैडो, पिंक लिपस्टिक, आईलाइनर और मस्कारा लगाकर अपने मेकअप को खास बनाया है।

साथ ही मोनालिसी कानों में बड़ी ईयरिंग्स, आंखों में काजल और खुले बालों में पोज दे रही हैं और बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

मोनालिसा इस लुक में सुपर स्टनिंग लग रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फैंस मोनालिसा को ग्लैमरस, गॉर्जियस, सुंदर बता रहे हैं। उनकी ननद रिया सिंह ने कमेंट में फायर वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें : Himanshi Khurana Photos : ऑरेंज बिकिनी में हिमांशी खुराना का स्टाइलिश अंदाज, स्विमिंग पूल में चिल करती आईं नजर

संबंधित समाचार