कानपुर: प्राथमिक विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों की कम उपस्थित पर हुए नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। कानपुर देहात में जिलाधिकारी ने कृपालपुर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की अव्यवस्थाओं व बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करी और कड़े दिशा-निर्देश हुए कहा कि अवस्थाओं को सुधार किया जाए नहीं तो लापरवाही करने वाले लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।जिसके जिम्मेदार स्वयं …

कानपुर देहात। कानपुर देहात में जिलाधिकारी ने कृपालपुर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की अव्यवस्थाओं व बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करी और कड़े दिशा-निर्देश हुए कहा कि अवस्थाओं को सुधार किया जाए नहीं तो लापरवाही करने वाले लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।जिसके जिम्मेदार स्वयं आप सभी होंगे।

24 बच्चों में मात्र मिले 37 बच्चे

कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के नेशनल हाईवे के बगल में ग्राम कृपालपुर के प्राथमिक विद्यालय का जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान 124 बच्चों के सापेक्ष 37 बच्चे उपस्थित मिले।

जबकि मौके पर 5 शिक्षकों में सिर्फ दो शिक्षिकाएं अंजू सचान, शकुंतला देवी उपस्थित मिली।इसी परिसर मे संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में एक आंगनवाड़ी अकेले ही बैठे दिखी।मौके पर कोई बच्चा उपस्थित नहीं मिला।इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति दर्ज कराई जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।

समय से दिया जाए भोजन

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय में साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था रहे तथा बच्चों को मिड डे मील का भोजन समय से दिया जाए तथा भोजन के गुणवत्ता मे किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था,बैठने की व्यवस्था सही प्रकार से रहे।वहीं जिलाधिकारी ने बच्चों से शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा,अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: केकेसी कॉलेज में शुरू हुआ मुस्कुराएगा इंडिया सेंटर, छात्रों को मिलेंगी मानसिक स्वास्थ संबंधित सेवाएं

संबंधित समाचार