माता-पिता की भक्ति से ही मनुष्य महान बनता है: रसिक महाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच। जिले जरवल रोड के अतरौलिया गांव में चल रहे कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं व सीता स्वयंवर का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि माता पिता की सेवा व संत सेवा करके भगवान श्रीराम ने भगवती सीता को प्राप्त किया। भागवत कथा के छठे दिन श्रीधाम वृंदावन से आए पंडित …

जरवलरोड/बहराइच। जिले जरवल रोड के अतरौलिया गांव में चल रहे कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं व सीता स्वयंवर का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि माता पिता की सेवा व संत सेवा करके भगवान श्रीराम ने भगवती सीता को प्राप्त किया। भागवत कथा के छठे दिन श्रीधाम वृंदावन से आए पंडित गुरदास ब्रज रसिक महाराज ने संबोधन में कहा कि त्रेता युग की बात है।

बिहार स्थित वन में ऋषि मुनियों का यज्ञ राक्षस कभी पूरा नहीं होने दे रहे थे तथा उनको सताते रहते थे जिसको लेकर गुरु विश्वामित्र द्वारा अयोध्या जाकर राजा दशरथ के पुत्र राम लक्ष्मण को राक्षसों से निजात दिलाने के लिए भेजने की बात कही जिस पर राजा दशरथ अपने प्राणों से प्रिय मित्रों को जंगल भेजने का निर्णय अनुचित बताते हुए देने से इंकार कर दिया। किंतु गुरु विशिष्ट ने समझाया कि राजन इनका जन्म राक्षसों के विनाश तथा ब्राह्मणों पर अत्याचार से मुक्ति के लिए हुआ है।

इन्हें विश्वामित्र के साथ शीघ्र भेज देना चाहिए जिस पर राजा दशरथ ने अपने दोनों बेटों को विश्वामित्र के हवाले कर दिया और उन्हें ले जा लेकर जंग की ओर चल पड़े तथा ताड़का वध के उपरांत जंगल पहुंचकर भगवान राम ने ऋषि-मुनियों को निर्भय होकर यज्ञ प्रारंभ करने का सुझाव दिया और यज्ञ प्रारंभ हो गया देखते ही देखते राक्षसों की टुकड़ी यह विध्वंस करने लगेगी राम और लक्ष्मण की वीरता के आगे उनकी एक न चली और सभी राक्षसों को अपने जीवन में पड़े विकासखंड करनैलगंज के ग्राम पंचायत रामगढ़ अतरौलिया मे प्राचीन अबलेश्वरी माता मंदिर परिसर मैंव्यक्त किए उक्त कार्यक्रम क्षेत्र वासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।

कार्यक्रम को शिवाकांत शुक्ला, गिरिजेश शुक्ला, हरिहर प्रसाद शुक्ला, माधव राज, रूद्र प्रताप, अशोक शुक्ला, विनय, चंद्रेश, सत्यदेव शुक्ला, राजेंद्र, राज किशोर शुक्ला, द्वारिका प्रसाद, गुड्डू ताऊ, केतकी प्रसाद, केदारनाथ, रूद्र प्रताप, उत्तम, सुनील कुमार, उत्तम, रुपेश सभी लोगों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: जुआरी पति ने पैसों के लालाच में बेचा पत्नी का तन, कराने लगा वैश्यावृति, विरोध किया तो बनाया बंधक

संबंधित समाचार