बरेली: पहले किया प्रेम विवाह, अब दहेज में मांग रहे 10 लाख
बरेली, अमृत विचार। 5 साल तक चली प्रेम कहानी के बाद दबाव में आकर युवक ने युवती से प्रेम विवाह कर लिया, लेकिन वह घरवालों को नहीं समझा सका। लड़के के परिवार वाले उसकी पत्नी से 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं, मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया है। …
बरेली, अमृत विचार। 5 साल तक चली प्रेम कहानी के बाद दबाव में आकर युवक ने युवती से प्रेम विवाह कर लिया, लेकिन वह घरवालों को नहीं समझा सका। लड़के के परिवार वाले उसकी पत्नी से 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं, मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया है। महिला चाहती है कि वह अपने पति के साथ अपनी ससुराल में रहे। इसके लिए उसने एडीजी को प्रार्थना पत्र भी साैंपा है।
बदायूं के सहसवान की रहने वाली युवती ने बताया कि 5 साल पहले उसकी दोस्ती बारादरी के रहने वाले फैसल के साथ हुई थी। तब फैसल ने उससे निकाह करने की बात कहते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह 5 साल तक यह सब करता रहा। इसके बाद लड़की ने दबाव डाला तो उसने 22 फरवरी 2022 को उसके साथ निकाह कर लिया।
आरोप है कि महिला का पति और उसके ससुरालवाले उससे दहेज में 10 लाख रुपये की और एक बाइक की मांग कर रहे है। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। महिला ने इसके बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद उसके ससुरालवालों ने उसे साथ रखने से मना कर दिया है। जबकि महिला चाहती है कि वह अपने पति के साथ रहे। महिला ने पति और अपने बीच में सुलह कराने के लिए एडीजी को प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस परामर्श केंद्र में बातचीत कराने की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद, खुराफातियों की खैर नहीं
