शिया पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए 11 अप्रैल से होंगे शुरू आवेदन
लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र 2022-23 के स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में दाखिले के लिए 11 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल के जरिए कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश समिति के निदेशक डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबु तय्यब ने बताया कि इण्टर का परिणाम …
लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र 2022-23 के स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में दाखिले के लिए 11 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल के जरिए कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश समिति के निदेशक डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबु तय्यब ने बताया कि इण्टर का परिणाम आने के बाद विद्यार्थी ऑफलाइन फार्म भी भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कि बीए, बीएससीे, बीकॉम, बीबीए सहित स्नातकोत्तर के एमए, एमएससी, एमकाम और एलएलबी पहले सेमेस्टर में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रवेश समिति के निदेशक डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबु तय्यब ने बताया कि शुरूआती दिनों में केवल ऑनलाइन आवेदन होंगे। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए सभी दिशा-निर्देश एडमीशन पोर्टल पर उपलब्ध है। डॉ. तैय्यब ने बताया दाखिले के सम्बन्ध में किसी भी समस्या या आवश्यकता पडऩे पर अभ्यर्थी महाविद्यालय के सीतापुर रोड स्थित परिसर में स्थापित सम्बन्धित काउंटर पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।
कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन की मिलेगी सुविधा, नहीं जाना होगा साइबर कैफे
डॉ. तय्यब ने बताया कि इस बार महाविद्यालय छात्रों की मदद के लिए दो हेल्पडेस्क भी बनाएगी। जिसके माध्यम से छात्र अपने फार्म भर सकेगें और उनको साइबर कैफे में जाकर पैसा भी नही देना होगा। स्नातक पाठ्यक्रम के प्रवेश फार्म का शुल्क 750 रुपए और स्नातकोत्तर व विधि पाठ्यक्रम के लिए 850 रुपए देना होगा।
दिव्यांगों को सीधे प्रवेश
कॉलेज प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। साथ ही फैसला लिया गया कि महाविद्यालय में दिव्यांग श्रेणी के अन्तर्गत जो भी अभ्यर्थी आवेदन करेगा और न्यूनतम अर्हता पूर्ण करेगा। उसको सीधे प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी सत्र से पीसीएम ग्रुप में छात्राओं का भी प्रवेश होगा। अभी तक प्रयोगशाला की कमी से यह प्रवेश नही हो पा रहे थे। प्रवेश समिति नें खिलाडिय़ों के लिए भी वेटेज देेने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें:-मानवाधिकार आयोग सख्त: कुत्तों के काटने से बच्चे की मौत पर नगर आयुक्त से सात दिन में मांगी रिपोर्ट
