उन्नाव: डीएम व सीडीओ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, कमचारियों में मची अफरातफरी
उन्नाव। डीएम व सीडीओं गुरुवार की दोपहर अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने दवा वितरण कक्ष, एनआरसी वार्ड, ब्लड बैंक का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज के बाबत जानकारी ली। एनआरसी वार्ड के निरीक्षण में बच्चों के बेड पर चादर गंदी देख नाराजगी जताई। इस दौरान स्वास्थ्य कमिर्यो में …
उन्नाव। डीएम व सीडीओं गुरुवार की दोपहर अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने दवा वितरण कक्ष, एनआरसी वार्ड, ब्लड बैंक का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज के बाबत जानकारी ली। एनआरसी वार्ड के निरीक्षण में बच्चों के बेड पर चादर गंदी देख नाराजगी जताई। इस दौरान स्वास्थ्य कमिर्यो में हडकंप मचा रहा। डीएम रवींद्र कुमार ने सीडीओं दिव्यांशु पटेल के साथ गुरुवार की दोपहर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू वार्ड में उन्हें एसी बंद देख नाराजगी जताई। पूंछने पर बताया गया कि एसी मरम्मत के लिए भेजा गया हैं। हालांकि स्टाफ रूम में एसी चालू मिलने पर डीएम ने अस्पताल मैनेजर ममता श्रीवास्तव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने खराब एसी की मरम्मत करा उन्हें जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह महिला विभाग के दवा वितरण पहुंचे। यहां उन्होनें स्टाक रजिस्टर से दवाओं का मिलान न होने पर नाराजगी जताई। स्टाफ को निर्देश दिए कि दवा वितरण में लापरवाही न बरतें। दवाओं के स्टाक की एंट्री दुरुस्त रखें।
अस्पताल में गंदगी मिलने पर जब सीएमएस पवन कुमार से सवाल पूछा तो उन्होंने सफाई कर्मियों की कमी होने की बात कही। निरीक्षण के दौरान वार्ड में मरीजों से उन्होंने इलाज के संबंध में जानकारी ली। मरीजों से पूछा कि उन्हें बाहर से दवाएं तो नहीं लिखी जा रही हैं। इलाज के नाम पर रुपये लेने की बात भी पूछी। जिस पर महिला अस्पताल में एक मरीज ने डिलीवरी के बदले रुपये लेने की शिकायत की। डीएम ने मरीज की शिकायत पर प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। एनआरसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान बेड पर गंदी चादर देख नाराजगी जताते हुए रोजाना चादर बदलने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:-बरेली: भंडार और वर्कशॉप की टीमों ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
