गोरखपुर: डीएम ने की खेल प्रोत्साहन समिति के साथ बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने खेल प्रोत्साहन समिति के साथ बैठक कर कहा कि जिला प्रोत्साहन समिति जनपद के उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम करें, जो बेहतर खिलाड़ी होने के बावजूद भी उनके अभिभावक आगे नहीं भेज पाते हैं। ऐसे खिलाड़ियों को बेहतर कोच के द्वारा ट्रेनिंग देकर प्रोत्साहित करने का कार्य …

गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने खेल प्रोत्साहन समिति के साथ बैठक कर कहा कि जिला प्रोत्साहन समिति जनपद के उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम करें, जो बेहतर खिलाड़ी होने के बावजूद भी उनके अभिभावक आगे नहीं भेज पाते हैं। ऐसे खिलाड़ियों को बेहतर कोच के द्वारा ट्रेनिंग देकर प्रोत्साहित करने का कार्य करें। जिससे वह खिलाड़ी अपने गोरखपुर जनपद व प्रदेश सहित देश का नाम रोशन कर सकें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रीजनल स्टेडियम में बैडमिंटन, कुश्ती, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, एथलीट, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक, क्रिकेट सहित जिन खेलो के कोच स्टेडियम में उपलब्ध नहीं है। उसकी जानकारी आरएसओ आले हैदर से प्राप्त कर निर्देशित किया कि जिन खेलों में कोच उपलब्ध नहीं है,उनका प्रपोजल उपलब्ध कराएं।जिससे शासन को भेजकर कोच उपलब्ध कराया जाए और खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग मिल सके।

उन्होंने बैडमिंटन के टूटे-फूटे कोर्ट के जीर्णोद्धार के लिए जल्द से जल्द कार्य शुरू करा कर बच्चों को बेहतर खेल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिससे कोच द्वारा खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग देकर खिलाड़ियों के खेल को निखारा जा सके। जिससे खिलाड़ी जनपद प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें।इस दौरान उन्होने खेल गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढाये जाने का निर्देश दिया।

कहा कि जो भी संसाधन उपलब्ध है, उसका समुचित उपयोग करते हुए जनपद में छिपे प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य किया जाये। उन्होने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतो में उपलब्ध खेल के मैदानो में यदि अवैध कब्जा या अतिक्रमण हो, तो उसे तत्कालिक रुप से हटवायें। तहसीलो में भी खेल प्रोत्साहन समिति की नियमित बैठकों का आयोजन अनिवार्य रुप से किये जाये।

जिलाधिकारी ने तहसील स्तरीय खेल एवं विकास प्रोत्साहन समिति गठित कर उसका नियमित रुप से बैठक आयोजित कर खेल गतिविधियों को बढावा देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि गांव में अच्छे खिलाड़ियों की कमी नहीं है,ग्रामीण अंचलों से अच्छे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देकर जिला व राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को निखारा जा सकता है। ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर बेहतर ट्रेनिग दिया जाए। खेल के माध्यम से लोगों से जुड़ाव के साथ साथ व्यक्तित्व का विकास होता है।

विभिन्न खेलो में जो कमियां हैं उसे अविलंब दूर किया जाएगा। गैलेंट जैसी कंपनी के सहयोग से स्टेडियम में वाटर प्लांट लगाने की व्यवस्था की जाएगी। जिससे स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों को पानी के दिक्कत का सामना ना करना पड़े।बैठक में प्रमुख रूप से ओलंपिक समिति के सचिव राम जी, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष हरीश सिंह, जिला कबड्डी अध्यक्ष अरुणेश शाही, आरएसओ आले हैदर, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह, रीना सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: डीएम व सीडीओ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, कमचारियों में मची अफरातफरी

संबंधित समाचार