आज का राशिफल। 08 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपकी सेहत पहले से बहुत ही अच्छी रहेगी। आपके मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। सफलता के नए मार्ग निर्मित होने के कारण मनोबल में वृद्धि होगी। आज किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। भाई-बहनों के प्रति आपका स्नेह भाव बढ़ेगा। वृष आज आप व्यस्त तो रहेंगे लेकिन परिवार के साथ …

मेष

आज आपकी सेहत पहले से बहुत ही अच्छी रहेगी। आपके मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। सफलता के नए मार्ग निर्मित होने के कारण मनोबल में वृद्धि होगी। आज किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। भाई-बहनों के प्रति आपका स्नेह भाव बढ़ेगा।

वृष

आज आप व्यस्त तो रहेंगे लेकिन परिवार के साथ आनन्द के क्षण भी बिताएंगे। तार्किक विषयों पर अपनी बेबाक राय देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सोच-समझकर खर्चें करने चाहिए। लोग आपकी झूठी-प्रशंसा भी करेंगे।

मिथुन

आज कारोबार में आत्मविश्वास से बड़े निर्णय ले सकते हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने का जुनून रहेगा। आर्थिक प्रगति होने की प्रबल संभावना है। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। दिखावे में आप काफी धन खर्च करेंगे।

कर्क

आज आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। कोई जरूरी काम टल सकता है। आज किसी पर भी आपको एकतरफा भरोसा नहीं करना चाहिए। घरेलू खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव और कलह बढ़ सकती है।

सिंह

आज जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा, कई दिनों से जॉब को लेकर चल रही समस्या आज खत्म हो सकती है। परिजनों की कुशलता और खुशहाली से मन में संतोष उत्पन्न होगा। फिल्म निर्माण और अभिनय से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं।

कन्या

आज आपकी प्रबंधन कुशलता की काफी प्रशंसा होगी। संतान के विवाह की चिन्ता दूर होगी। ंनया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। विदेश यात्रा से आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन का उतार-चढ़ाव दूर हो सकता है।

तुला

आज धन से जुड़ी पुरानी समस्या का समाधान होगा। एक के बाद एक सभी कार्य बनते ही चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र की आगामी योजनाओं के लिए विशेषज्ञों से विमर्श करेंगे। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिसको लोग शायद अभी व्यवहारिक न मान रहे हों। नशे से आपको बचना चाहिए। गलत विचारों के कारण आप भ्रमित हो सकते हैं। आध्यात्मिक साहित्य की तरफ आकर्षित रहेंगे।

धनु

आज योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने से आपको कारोबार में भविष्य में भी अच्छा लाभ होगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता का आनन्द उठायेंगे। आज सुबह से आपका मूड काफी सकारात्मक रहेगा।

मकर

आज बुद्धिमान लोगों की संगति से आपको लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं का भेद आपके सामने खुल सकता है। आपकी सेवाभावना लोगों के लिए प्रेरणा बनेगी। शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें।

कुंभ

आज प्रियजनों की भावनाओं का ध्यान अवश्य रखें। सन्तान के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। पिता के साथ और मार्गदर्शन से लाभ होगा। मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी कर सकते हैं। कमीशन से जुड़े व्यापार में लाभ होगा।

मीन

आज प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहना चाहिए। यदि घर से बाहर जा भी रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर चलें। परिवार में कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिद्दी रवैया अपनाने से बचें। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ सकती है।