सीतापुर: महंत ने दी खुलेआम महिलाओं को घर से उठाकर रेप की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले में खैराबाद स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक समुदाय की महिलाओं के प्रति अभद्र  टिप्पणी कर रहे हैं। ये वीडियो 2 अप्रैल का बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने ये टिप्पणी नव संवत्सर के मौके पर …

सीतापुर। जिले में खैराबाद स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक समुदाय की महिलाओं के प्रति अभद्र  टिप्पणी कर रहे हैं। ये वीडियो 2 अप्रैल का बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने ये टिप्पणी नव संवत्सर के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान कही थी। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

अब हाल ही में उनका जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वह भीड़ के सामने एक समुदाय की महिलाओं और बेटियों को घर से उठाकर रेप करने की बात कर रहा है। इस वीडियो को किसी ने ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है। एएसपी सीतापुर इस मामले की जांच कज रहे हैं।

sitapur

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

पुलिस ने आगे बताया कि थाना खैराबाद पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार समुचित धाराओं में शिकायत दर्ज की गई है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-वीरों का कैसा हो वसंत…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका