गोरखपुर: गोला में शार्ट सर्किट से लगी दुकानों में आग,लपटों में जला बच्चा समेत आवास
गोरखपुर। दक्षिणांचल स्थित गोला उपनगर में शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे शार्ट सर्किट से एस मार्ट के सामने स्थित किराना व इलेक्ट्रॉनिक की तीन दुकानों में अचानक आग लग गया और आग की लपटो में एक नौ साल बालक समेत आवास जलकर खाक हो गया। प्राप्त बिबरण के अनुसार गोला उपनगर निवासी हीरालाल कसौधन के तीन …
गोरखपुर। दक्षिणांचल स्थित गोला उपनगर में शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे शार्ट सर्किट से एस मार्ट के सामने स्थित किराना व इलेक्ट्रॉनिक की तीन दुकानों में अचानक आग लग गया और आग की लपटो में एक नौ साल बालक समेत आवास जलकर खाक हो गया।
प्राप्त बिबरण के अनुसार गोला उपनगर निवासी हीरालाल कसौधन के तीन बेटे रहे। आवास के सामने ही कमलेश व संजय किराना व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे। वही स्व. रमेश के बेटा आकाश की भी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी। दुकान के पीछे तीनो लोगो का आवास था। गुरुवार को तीनों लोग शाम को अपनी दुकान बंद कर सोये थे कि शुक्रवार की तड़के सुबह लगभग तीन बजे अचानक धुआँ उठना शुरू हुआ। जब तक लोग जगे,आग ने बिकराल रूप पकड़ लिया।
परिजन किसी तरह भाग के घर से बाहर निकले। लेकिन कमलेश का 9 साल रुद्राक्ष बाहर नही निकल पाया और आग ने उसको अपनी आगोश में ले लिया। घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। आग की घटना पर गोला पुलिस कस्बे के लोग दौड़े। फायर ब्रिगेड भी पहुचा। दो घण्टे के अथक प्रयास के बाद आग पर किसी तरह काबू मिला।
लेकिन रुद्राक्ष सहित सारा सामान कुछ भी हाथ नही रहा। परिवार के लोग सड़क पर आ गए। कस्बे के ब्यापरियो में इस हृदय विदारक घटना से शोक की लहर दौड़ पड़ी। अधिकांश ब्यापरियो ने अपनी दुकानें बंद रखी।
इस प्रकरण पर जब एस डी एम गोला रोहित कुमार मौर्य से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हृदय विदारक घटना है। इसकी सूचना मिलते ही तहसीलदार गोला सुनीता गुप्ता घटना स्थल पर पहुची थी। रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। शासन के तरफ मिलने वाला अहेतुक सहायता पीड़ित पक्ष को उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें-सब्जियों के रेट ने निकाले लोगों के पसीने, राजधानी में 100 रुपये में बिक रही भिंडी
