बाराबंकी: मोटरसाइकिल चोरों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा दो गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिलें बरामद
बाराबंकी। जनपद की थाना कोठी पुलिस टीम ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोर गैंग के सदस्यों को 10 मोटरसाइकिल समेत दो तमंचा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गैंग का एक साथी अबू सहमा मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर लगातार प्रयास जारी हैं।यह जानकारी सीओ …
बाराबंकी। जनपद की थाना कोठी पुलिस टीम ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोर गैंग के सदस्यों को 10 मोटरसाइकिल समेत दो तमंचा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गैंग का एक साथी अबू सहमा मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर लगातार प्रयास जारी हैं।
यह जानकारी सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि थाना कोठी पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अमर सिंह गौतम बेटा श्री राम नरेश गौतम निवासी कोरहा पुरवा मजरे रसूलाबाद बिहारी लाल थाना कोठी और मोहम्मद जफर उर्फ सोनू बेटा अबू बकर निवासी ऑल मऊ थाना टिकैतनगर है। यह चोर दोनों जनपद अंतर्गत संचालित मोटरसाइकिल चोर गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।
थाना कोठी पुलिस ने चेकिंग के दौरान भानमऊ गंगागंज रोड पर इन शातिर चोरों को पकड़ लिया। इसके बाद इनकी तलाशी के दौरान इनके पास से एक 12 बोर व एक 32 बोर का देसी तमंचा व चार जिंदा कारतूस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें-नेशनल कॉन्फ्रेंस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा
