बहराइच: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष बने धर्मेंद्र और महामंत्री रविकांत, निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विकास खंड रिसिया का चुनाव शुक्रवार को हुआ। जिसमें धर्मेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष और रविकांत को महामंत्री चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। रिसिया में शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक का चुनाव हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक राहुल रहे। चुनाव अधिकारी/संघ के कोषाधिकारी सगीर …

बहराइच। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विकास खंड रिसिया का चुनाव शुक्रवार को हुआ। जिसमें धर्मेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष और रविकांत को महामंत्री चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

रिसिया में शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक का चुनाव हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक राहुल रहे। चुनाव अधिकारी/संघ के कोषाधिकारी सगीर अहमद की देखरेख में चुनाव हुआ।चुनाव अधिकारी ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह राठौर ब्लॉक अध्यक्ष, रवि कांत ओझा महामंत्री, राघवेंद्र प्रकाश सिंह संरक्षक, शैव्या सेंठ कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, प्रिया कश्यप कोषाध्यक्ष, अरुण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार वर्मा संगठन मंत्री, उमेश कुमार- उपाध्यक्ष, राजन सिंह, विक्रम सिंह उपाध्यक्ष, सूफिया तहसीन, मधुलता उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिकरवार- संयुक्त महामंत्री, अमित रावत-ब्लॉक संयुक्त मंत्री, संतोष रावत, आर डी शर्मा संयुक्त मंत्री, रुखसार फातमा, शिवम रस्तोगी- मीडिया प्रभारी, आकाश सिंह कार्यालय प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित हुये।

जिला उपाध्यक्ष-अरुण कुमार अवस्थी, सह निर्वाचन अधिकारी/ब्लॉक अध्यक्ष- विशेश्वरगंज शरद शुक्ल एवं ब्लॉक् महामंत्री विशेश्वरगंज राजीव कुमार तिवारी के द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ-बहराइच के जिलाध्यक्ष- आनन्द मोहन मिश्र, जिला महामंत्री- उमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला संरक्षक- बलदेव प्रसाद पांडेय,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष- पंकज कुमार वर्मा,जिला संगठन मंत्री- विवेक कुमार सिंह,जिला मंत्री- डा. दुर्गा प्रसाद सिंह, नवाबगंज के ब्लॉक अध्यक्ष-विपिन कुमार सिंह सहित अन्य ब्लॉकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाना चहाती है बीजेपी- संजय राउत

संबंधित समाचार