Russia Ukraine War : अमेरिका ने मेक्सिको सीमा पर पहुंच रहे यूक्रेनी शरणार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया तेज की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ट्यूआना (मेक्सिको)। अमेरिका ने यू्क्रेन से पलायन कर मेक्सिको की सीमा पर आ रहे शरणार्थियों को देश में प्रवेश देने की प्रक्रिया में तेजी लानी शुरू कर दी है। शहर के अधिकारियों ने बताया कि मेक्सिको के सीमावर्ती शहर ट्यूआना में एक सरकारी मनोरंजन केंद्र में आने वाले शरणार्थियों की संख्या बढ़कर गुरुवार को करीब …

ट्यूआना (मेक्सिको)। अमेरिका ने यू्क्रेन से पलायन कर मेक्सिको की सीमा पर आ रहे शरणार्थियों को देश में प्रवेश देने की प्रक्रिया में तेजी लानी शुरू कर दी है। शहर के अधिकारियों ने बताया कि मेक्सिको के सीमावर्ती शहर ट्यूआना में एक सरकारी मनोरंजन केंद्र में आने वाले शरणार्थियों की संख्या बढ़कर गुरुवार को करीब 1,000 हो गई है। अमेरिका में शरण पाने की आस लगा रहे यूक्रेनी लोगों के लिए ट्यूआना अचानक अंतिम स्थल बन गया है, जहां पहले से ही उनके दोस्त और परिवार मौजूद हैं।

ये यूक्रेनी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यूरोप के मुकाबले अमेरिका उनके रहने के अधिक योग्य है। सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से प्रसारित हो रही है कि पश्चिमी अमेरिका में स्वयंसेवियों का एक गठबंधन ट्यूआना हवाईअड्डे से सैकड़ों शरणार्थियों को अस्थायी शिविरों तक ले जा रहा है, जहां वे अमेरिकी अधिकारियों के उन्हें मानवीय आधार पर देश में प्रवेश देने के लिए दो से चार दिनों तक इंतजार करते हैं। एक स्वयंसेवी व्लाद फेदोरिश्नि ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका ने बीते 24 घंटों में 620 यूक्रेनियों को शरण दी है जबकि करीब 800 लोग रोज ट्यूआना आ रहे हैं।

संबंधित समाचार