रायबरेली: शनिवार को होगा MLC चुनाव, जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र रायबरेली में शनिवार को MLC का मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। पुलिस पार्टियों को रवाना करने से पहले जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के दिशा …

रायबरेली। स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र रायबरेली में शनिवार को MLC का मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। पुलिस पार्टियों को रवाना करने से पहले जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायद दी है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ साथ केंद्रीय फोर्स भी तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केंद्र के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं नजर आयेगा।

उन्होंने कहा कि मतदान करने जा रहे मतदाताओं के पास कोई भी अवांछनीय वस्तु नहीं होगी। जिले के कुल 21 मतदान केंद्रों पर दो सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। जिससे हर गतिविधि की निगरानी की जाएगी।

पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड एप- 1064 का शुभारंभ

संबंधित समाचार