इटावा: सवारियां उतार रहे ऑटो में डंपर ने मारी जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, 4 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। एक युवक को सैफ़ई मेडिकल यूनिवर्सिटी में रेफर किया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। टीटी तिराहे पर ऑटो चालक सवारी को उतार रहा था, …

इटावा। जिले में तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। एक युवक को सैफ़ई मेडिकल यूनिवर्सिटी में रेफर किया गया। घायलों का इलाज चल रहा है।

टीटी तिराहे पर ऑटो चालक सवारी को उतार रहा था, तभी बेकाबू डंपर ने ओटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पास में खड़ी मौरंग से लदी ट्रॉली भी पलट गई। घटना स्थल पर टेंपो सवार युवक जितेंद्र राठौर और एक 8 साल की राधा की मौत हो गईं। सड़क पर खड़े 16 साल के किशोर और टेंपो में सवार 3 अन्य सवारी घायल हों गई। घटना की सूचना पर टीटी चौकी प्रभारी ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं डंपर चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

घायल बबीता ने बताया कि हम जैतपुर से इटावा जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें मेरी बेटी, मां, भाई, बेटा सवार थे। इस हादसे में बबीता की 8 वर्षीय बेटी राधा की मौके पर मौत हो गई।

जिला अस्पताल के डॉ शिवम राजपूत ने बताया हादसे में 2 लोग मृत अवस्था मे लाये गए थे। जिनमें एक बच्ची एक युवक है। 4 अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। एक को सैफ़ई रेफर कर दिया है।

पढ़ें-रायबरेली: शनिवार को होगा MLC चुनाव, जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

संबंधित समाचार