अयोध्या: MLC चुनाव में 4042 मतदाता करेंगे 3 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 21 मतदान केन्द्रों पर पड़ेगा वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। फैजाबाद-अंबेडकरनगर एमएलसी सीट के लिए मतदान शनिवार को होगा। इसके लिए शुक्रवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गर्इं। सपा भाजपा समेत तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 4042 मतदाता करेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितिश कुमार …

अयोध्या। फैजाबाद-अंबेडकरनगर एमएलसी सीट के लिए मतदान शनिवार को होगा। इसके लिए शुक्रवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गर्इं। सपा भाजपा समेत तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 4042 मतदाता करेंगे।

सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितिश कुमार ने निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। वरीयता क्रम में मतदान की व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए मतदाताओं को बैगनी रंग का पेन इस्तेमाल करना होगा जो मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगा।

जिला प्रशासन के मुताबिक कुल 21 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। फैजाबाद में 12 व अंबेडकरनगर में बनाए 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एमएलसी चुनाव में दोनों जिलों में कुल 4042 मतदाता हैं जो शनिवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निष्पक्ष मतदान के जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर सायं 4 बजे तक चलने वाले मतदान में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, सभासद समेत बीडीसी अपना वोट डालेंगे। इस बार समाजवादी पार्टी से पुन: हीरालाल यादव को तो भाजपा से हरिओम पांडे को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं निर्दल प्रत्याशी के रूप में नरेंद्र देव तिवारी मैदान में हैं।

हालांकि मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बीच ही माना जा रहा है। सपा प्रत्याशी के सामने इस सीट पर जीत दोहराने की चुनौती है तो भाजपा प्रत्याशी और पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हालांकि दोनों दलों ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा रखा है।

पढ़ें- हल्द्वानी: नवरात्रि में मां दुर्गा की सुरों से आराधना, शुभनाद के शास्त्रीय गायकों ने बांधा समां

संबंधित समाचार